फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people caught torrent vigilence team to break meter sealing

टोरंट : जबरा मारे और रोने भी न दे

Tue, 18 Aug 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 18 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
people caught torrent vigilence team to break meter sealing
‘जबरा मारे और रोने भी न दे’। सोमवार को लोगों ने टोरंट कर्मियाें की हरकत देख यही कहा। टोरंट की विजिलेंस टीम ने सुभाष नगर में शिक्षक के घर के बाहर मीटर की सील तोड़कर बिजली चोरी का मामला बना दिया। लेकिन यह खेल सीसीटीवी में कैद हो गया। भेद खुलने पर कर्मचारी भाग खड़े हुए। तब एक को लोगों ने पकड़ लिया। उसने पुलिस के सामने माफीनामा लिखा। बावजूद इसके शिक्षक पर बिजली चोरी में असिसमेंट ठोक दिया गया। टोरंट की इस हरकत से कालोनी में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टोरंट केअसिस्टेंट मैनेजर जितेंद्र सिंह महेड़ा के साथ विजिलेंस टीम सुभाष नगर में शिक्षक रमाकांत के घर पहुंची और बाहर लगे कनेक्शन नंबर 185612, मीटर संख्या टी 22487706 के बाक्स की सील तोड़ने के बाद मीटर की भी सील तोड़कर उसे ले जाने लगी। क्षेत्रीय लोगों ने यह देखा तो आपत्ति जताई। इस बीच मकान मालिक के परिजनों ने चोरी छिपे मीटर ले जाने की वजह पूछी तो टीम ने बिजली चोरी कहते हुए कनेक्शन काट दिया और जाने लगे। कनेक्शन काटने से गुस्साए लोगों ने टोरंट कर्मियों की हरकत का विरोध किया तो कंपनी के तीन दर्जन कर्मचारी भाग गए। जितेंद्र सिंह महेड़ा को लोगों ने पकड़ लिया और वजह जानने लगे। कोबरा मोबाइल और अवधपुरी पुलिस चौकी प्रभारी कंचन सिंह सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


लिखित में गलती मानी, फिर भेजा असिसमेंट
पुलिस के सामने टोरंट असिस्टेंट मैनेजर जितेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि शिक्षक रमाकांत के मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं थी। उन्होंने ही सील तोड़ी है। मीटर में कोई छेड़छाड़ नहीं हुए थी, केवल बिजली चोरी का मामला बनाने के लिए उन्होंने मीटर उखाड़ा है। ताकि लाखों रुपये का असिसमेंट थोपा जा सके। पुलिस की मौजूगदी में जितेंद्र सिंह ने लिखित माफीनामा और असिसमेंट न भेजने का वादा किया। नया मीटर लगाने के बाद उन्होंने यह लिखकर भी दिया कि कोई चार्ज नहीं बनेगा। दो घंटे के बाद टोरंट कॉल सेंटर से उपभोक्ता को बताया गया कि उनका मामला बिजली चोरी का है और उनका असिसमेंट बना दिया गया है। उन्हें जयपुर हाउस और मलका चौतरा स्थित आफिस में बुलाया भी गया। टोरंट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता केके भारद्वाज, ओम प्रकाश मित्तल, राहुल चौधरी, पीके शर्मा, दिनेश चंद्र, डा. आनंद शर्मा, मो. समीर, डा. प्रदीप उप्रैती, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed