फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people caught girl of robbery gang in wedding ceremony in agra

Agra: शादी समारोह में महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, लुटेरी गैंग की युवती गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 07 Dec 2022 09:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 09:25 AM IST
सार

शादी के सीजन में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं का गैंग भी सक्रिय है। एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी समारोह में एक युवती को लोगों ने पकड़ लिया। युवती ने एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी थी। 

विज्ञापन
people caught girl of robbery gang in wedding ceremony in agra
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में लुटेरी युवतियों की गैंग की तीन महिला सदस्य खाना खाने के बहाने शादी समारोह में पहुंच गई। इसके बाद एक महिला को अपना निशाना बनाकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसका लॉकेट जमीन पर गिर गया । लॉकेट के गिरते ही महिला को आभास हो गया। महिला ने गैंग की एक युवती को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


हाथरस क्षेत्र के सादाबाद नई बस्ती निवासी रामवती पत्नी राजाराम कालिंदी बिहार स्थित एक गार्डन में भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। सोमवार की रात समारोह में रामवती व्यवस्था देखने में व्यस्त थीं। उसी समय तीन लुटेरी युवतियां शादी में आ गईं। उन्होंने रामवती के गले में पड़ी 20 ग्राम सोने की चेन काट ली। 

विज्ञापन

दो महिलाएं फरार 

इसके बाद चेन में पड़ा लॉकेट जमीन पर नीचे गिर गया। जिसके चलते रामवती को चेन कटने का आभास हो गया। उसने लॉकेट उठाकर पीछे देखा तो एक युवती भागने लगी। रामवती ने लोगों की मदद से युवती को पकड़ लिया। उसकी दो महिला साथी फरार गईं।  महिलाओं ने युवती की पिटाई लगा दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक महिला नंदनी को जेल भेज दिया गया है। गैंग की अन्य महिला सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed