{"_id":"5e9490328ebc3e775321cc88","slug":"people-came-home-in-lockdown-bya-ambulance-from-hyderabad-villagers-angry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रवेश नहीं: एंबुलेंस लेकर हैदराबाद से गांव आए युवक, रिश्तेदार दरवाजे से लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में प्रवेश नहीं: एंबुलेंस लेकर हैदराबाद से गांव आए युवक, रिश्तेदार दरवाजे से लौटाए
Tue, 14 Apr 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे बाह के छह लोग किराए पर एंबुलेंस लेकर गांव तक पहुंच गए। लेकिन, यहां गांव वालों ने बिना जांच कराए उन्हें घुसने नहीं दिया। इस पर ये युवक स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचे। वहीं आगरा के जगदीशपुरा स्थित एक कॉलोनी में बने अपार्टमेंट में रिश्तेदार पहुंचे तो बखेड़ा खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने पर रिश्तेदार वापस गए।
मामला बाह थाना क्षेत्र का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हैदराबाद से आए युवकों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस का सहारा लेकर आसानी से गांव तक पहुंच गए। बाह सीएचसी पर उनकी स्क्रीनिंग हुई तब कहीं वे घर तक पहुंच सके।
स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। उधर, बाह के एक गांव में दामाद के घर महिला पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर सास को लेकर युवक स्क्रीनिंग के लिए बाह सीएचसी पहुंचा।

थाना जगदीशपुरा की अलकापुरी चौकी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में बने अपार्टमेंट का है। रविवार रात को अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार से मिलने मारुति एस्टेट क्षेत्र निवासी एक दंपती आए थे। अपार्टमेंट के गेट को बंद करके बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगा रखा है।
दंपती को लोगों ने गेट पर ही रोक लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह कॉलोनी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हैं। उन्हें कुछ सामान देना है। लेकिन, लोगों ने अंदर नहीं जाने दिया। इसकी जानकारी पर दंपती के रिश्तेदार भी आ गए।
अपार्टमेंट के लोगों से विवाद शुरू हो गया। उनका कहना था कि रिश्तेदार के आने में क्या आपत्ति है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना था कि लॉकडाउन में सभी को घर में रहना चाहिए। विवाद बढ़ने पर 112 नंबर पर कॉल कर दिया गया। पुलिस ने सभी को समझाया कि नियम उनके हित के लिए हैं। दंपती पुलिस के समझाने पर गेट से ही सामान देकर लौट गए।