फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People beat up the accused of molestation in Agra news

आगरा: ट्यूशन पढ़ाकर घर आ रही किशोरी से छेड़छाड़, लोगों ने पकड़ा मनचला, जमकर की धुनाई

Fri, 08 Apr 2022 09:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 09:28 PM IST
सार

आगरा में लोगों ने एक मनचले की धुनाई कर दी। आरोपी सड़क पर किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

विज्ञापन
People beat up the accused of molestation in Agra news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में ट्यूशन पढ़ाकर घर आ रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर किशोरी को जमीन पर गिरा दिया। किशोरी ने शोर मचाया। इस पर लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 17 वर्षीय बेटी बच्चों को घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती है। बृहस्पतिवार को भी गई थी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे घर वापस आ रही थी। रास्ते में श्याम नगर निवासी वीरेंद्र मिल गया। वह शराब के नशे में था। 

विज्ञापन

किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा आरोपी 

उसने किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जमीन पर गिरा लिया। किशोरी के शोर मचाने पर क्षेत्र के लोग आ गए। इस पर आरोपी वीरेंद्र भागने लगा। रास्ते में गिरने से उसके चोट भी लग गई। बाद में लोगों ने पकड़कर पिटाई लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना एत्माददौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed