Firozabad: अवैध कटिया कनेक्शन काटना संविदा कर्मियों को पड़ा महंगा, लोगों ने बेल्ट और डंडों से पीटा
रसूलपुर क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने गए दो संविदाकर्मियों कोअवैध कटिया काटना महंगा पड़ गया। एकत्रित हुए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को बेल्ट और डंडों से पीटा गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में हाईलाइन लॉस फीडर रसूलपुर क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने गए दो संविदाकर्मियों ने जैसे ही अवैध कटिया काटना शुरू किया तो वहां लोग हमलावर हो गए। लोगाें ने दोनों को पकड़ कर बेल्ट और डंडे से पीटा। कर्मी किसी तरह भागे और सूचना विभागीय अफसरों को दी। सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ मौके पुलिस भी पहुंची। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फाल्ट की आई थी शिकायत
सोमवार को रसूलपुर के मोहल्ला कोठी नवीगंज गली नंबर 12 में इस्लाम के घर से फाल्ट की शिकायत आई थी। इसे ठीक करने के लिए संविदाकर्मी अजय कुमार और लोकेंद्र सिंह पहुंचे। यहां कई घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। जब संविदा कर्मियों ने कटिया को हटाना शुरू किया तो क्षेत्रीय लोगों से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ते ही दोनों संविदाकर्मियों को लोगों ने पकड़ लिया। बेल्ट और डंडों पीटने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर एसडीओ उदयवीर सिंह ने सीओ से वार्ता की। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ निगम के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों की पिटाई के मामले में तहरीर मिली है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
संविदाकर्मियों की ओर से दी गई तहरीर
एसडीओ उदयवीर सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों को विद्युत फॉल्ट को ठीक करने के लिए भेजा था। यह क्षेत्र हाईलाइन लॉस फीडर है। अवैध कटिया को डालकर विद्युत चोरी की बात सामने आने पर संविदाकर्मियों ने कटिया को हटाना शुरू किया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों संविदाकर्मियों को पकड़ कर बेल्ट से पीटा। सूचना पर मैं पुलिस टीम के साथ मौके पर गया। यहां चार लोगों को पुलिस पकड़कर लाई है। संविदाकर्मियों की ओर से तहरीर दी गई है।