फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Ask Doctors About Corona Virus symptoms

जागरुकताः हेल्पलाइन नंबर पर आए फोन, डॉक्टर साहब, बच्चे को जुकाम-खांसी है, कोरोना तो नहीं

Tue, 24 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Mar 2020 12:07 AM IST
सार

लॉक डाउन तक बढ़ाई मुफ्त ओपीडी सुविधा

विज्ञापन
People Ask Doctors About Corona Virus symptoms
helpline

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जनता कर्फ्यू में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर 30 से अधिक कॉल आए, इसमें अधिकांश ने बच्चों को जुकाम-खांसी की शिकायत की। यह भी आशंका जाहिर की कि कहीं कोरोना वायरस तो नहीं है। फोन पर केस हिस्ट्री और लक्षणों के आधार पर दवाएं भी बताई गईं।
विज्ञापन


आईएमए ने जनता कर्फ्यू में सात हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। इस पर जुकाम-खांसी के अलावा कोरोना वायरस की जांच कहां कराएं, क्या लक्षण हैं इसकी जानकारी के लिए भी फोन आए।
विज्ञापन


आईएमए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि सामान्य बुखार-जुकाम, खांसी की परेशानी पाई गई, इनको दवा बता दी। मर्ज बढ़ने पर चिकित्सकों के पास जाने को कहा।

लॉक डाउन तक बढ़ाई मुफ्त ओपीडी सुविधा
आईएमए ने लॉक डाउन रहने तक स्काईप और वॉट्सएप पर मुफ्त ओपीडी की सुविधा को बढ़ा दिया है। मरीज इन नंबरों के जरिए विशेषज्ञों से बात कर सकेंगे। आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9837078814, 9412895978, 8527759132, 8171944038, 9958882595, 8171416667, 9837474997 पर 24 घंटे परामर्श की सेवा रहेगी।

सिर्फ पेट खराब होना कोरोना का लक्षण नहीं
चीन के वुहान से कोरोना पर ताजा स्टडी आई कि मरीजों में पेट दर्द भी था। यह कोरोना के एक लक्षण है। अमर उजाला के पाठकों में इसकी जिज्ञासा रही कि क्या पेट से संबंध कब्ज, ऐंठन, मरोड़, दस्त लगना आदि बीमारियां कोरोना के लक्षण है। और भी कई सवाल आए। इस पर बात की गई एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. विकास गुप्ता से। उन्होंने यह जानकारी दी

1. सवाल : क्या पेट में दर्द होना कोरोना का लक्षण है? - आफताब कुरैशी, तोता का ताल
जवाब : नहीं, सिर्फ पेट दर्द या पेट से संबंधित कोई बीमारी कोरोना का लक्षण नहीं है। अगर पेट दर्द के साथ तेज खांसी, बुखार है और सांस तेजी से फूल रहा तो यह कोरोना का लक्षण है।
 

2. सवाल : एक मास्क को कितने समय के लिए लगाया जाना सही है? - संजय सिंह, आवास विकास

थ्री लेयर का मास्क तीन से आठ घंटे तक ही कारगर रहता है। इसकेबाद इसे हटा लेना चाहिए। कुछ मास्क इससे थोड़ा ज्यादा समय चलते हैं लेकिन उनकी बहुत देखभाल करनी होती है। इसलिए तीन से आठ घंटे बाद मास्क बदल देना चाहिए।

3. हाथों में सेनेटाइजर लगा लेने के बाद यह कितनी देर तक काम करता है? - अवनीत कुमार सिंह , दयालबाग

जवाब :सैनिटाइजर लगाने पर यह संक्रमण को दूर कर देता है। इसकेबाद अगर फिर से किसी वस्तु को छुआ जाए या हाथ मिलाया जाए तो संक्रमण हो सकता है। जरूरी है कि  फिर से हाथ साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं जाएं या फिर सैनिटाइजर लगाया जाए।

4. सवाल : क्या कोरोना से बचाव केलिए खानपान में बदलाव करना चाहिए? - विकास दीक्षित, ट्रांस यमुना

जवाब : कोई बदलाव नहीं करना है। सिर्फ यह कीजिए कि  खाने में विटामिन सी वाले संतरा और अंगूर जैसे फल बढ़ा दीजिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। कोरोना मरीजों को उपचार में विटामिन सी भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed