{"_id":"63bb065ff5272d52ce166522","slug":"people-are-facing-problems-due-to-raw-route-mainpuri-news-agr5597059119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कच्चे मार्ग से लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कच्चे मार्ग से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
बरनाहल। विकासखंड बरनाहल के कई गांवों के कच्चे मार्ग आज तक पक्के नहीं हो सके हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बरनाहल से हाजीपुर नेरा मार्ग पर हाजीपुर नेरा के पास ब्रिटिश काल में सेंगर नदी का पुल बनाया गया था। मढ़ामई से हाजीपुर नेरा तक लगभग तीन किलोमीटर मार्ग कच्चा है। इससे कई गांवों के लोग बरनाहल बाजार जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चुनाव के समय नेता केवल आश्वासन देते हैं। चुनाव जीतने के बाद काम नहीं कराते हैं।
इलाके के दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, महेश चंद्र, उदयवीर, बलवीर, विपिन कुमार, सुरेश कुमार, रामनरेश, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, राजाराम सिंह ने सड़क को पक्का कराने की मांग की है। इनका कहना है कि समस्या का समाधान कराया जाए।