{"_id":"618adbc42d88c721a20c42bf","slug":"penalty-on-jalnigam-agra-news-agr514169918","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम पर 37.50 लाख रुपये जुर्माना, कूड़ा जलाने पर सफाईकर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम पर 37.50 लाख रुपये जुर्माना, कूड़ा जलाने पर सफाईकर्मी बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रदूषण के मामले में देश में नंबर एक होने के बाद मंगलवार को कुछ कदम उठाए गए। प्रशासन ने जलनिगम की गंगाजल इकाई पर खोदाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय न करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 37.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, वहीं कचरा जलाने पर नगर निगम ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ एक सफाईकर्मी को बर्खास्त किया है। आरटीओ ने 15 साल पुराने 43 वाहनों का चालान किया है। 37 वाहन सीज किए हैं। 10 वाहन स्वामियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को ताज ट्रिपेजियम जोन के तीनों जिलों फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा के टॉप 3 प्रदूषित शहरों में आने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने डीएम प्रभु एन सिंह को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि गंगाजल पाइपलाइन कार्यों में प्रदूषण नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं करने और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने पर महाप्रबंधक गंगाजल इकाई, जल निगम के विरुद्ध 37.50 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षति अधिरोपित की गई है। नियमों का पालन नहीं होने तक 37,500 रुपये प्रतिदिन के आधार पर जुर्माना लगाया है। आईएसबीटी फ्लाईओवर, इनर रिंग रोड, स्मार्ट सिटी कार्य, मेट्रो व जल निगम को कड़ाई से नियमों के पालन के निर्देश दिए हैं।
15 साल पुराने 37 वाहन सीज, दस के खिलाफ मुकदमा
परिवहन एवं पुलिस विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार से सात दिन का अभियान शुरू किया है। एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई हैं। जो हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 15 साल पुराने कबाड़ा वाहनों को जब्त कर रही हैं। मंगलवार को पांचों टीमों ने 43 वाहनों का चालान किया और 37 वाहनों को सीज किया है। 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने पर दो एफआईआर दर्ज
नगर निगम सीमा में कूड़ा जलाने के मंगलवार को तीन मामले सामने आए हैं। नगरायुक्त निखिल टी फुंडे बताया कि नगर निगम ने कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मधु नगर में कूड़ा जलाने के मामले में आउटसोर्सिंग के सफाईकर्मी की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद सफाईकर्मी को नगर निगम सेवा से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए निर्माण कार्य स्थलों पर तीन शिफ्ट में 24 घंटे पानी का छिड़काव और मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है।