{"_id":"62a62e243c08fc0cae05e573","slug":"pcs-pre-exam-held-in-the-district-amidst-strict-monitoring-mainpuri-news-agr5366906164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी के बीच जिले में आयोजित हुई पीसीएस प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी के बीच जिले में आयोजित हुई पीसीएस प्री परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में रविवार को सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.)परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा जिले के 27 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 12200 परीक्षार्थियों में से 5194 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि द्वितीय पाली में 5147 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रथम पाली में 7006 और द्वितीय पाली में 7053 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
पीसीएस प्री परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए नौ बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा की कड़ी निगरानी के लिए सभी 27 केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 12200 परीक्षार्थियों में से 5194 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 7006 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में सुबह की पाली में परीक्षा में शामिल हुए 47 परीक्षार्थी और परीक्षा छोड़ गए। द्वितीय पाली की परीक्षा में पंजीकृत 12200 परीक्षार्थियों में से 5147 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 7053 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
एडीएम एसपी सहित सभी अधिकारी रहे भ्रमण पर
परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही एडीएम और एएसपी ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। सीओ और एसडीएम की देख रेख में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्रपत्र आदि पहुंचाने का कार्य किया गया। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई।
विज्ञापन
परीक्षार्थी बोले पेपर हुआ ठीक कटऑफ का रहेगा इंतजार
पीसीएस प्री परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर तो ठीक हुआ है अब कटऑफ का इंतजार रहेगा। उम्मीद है कि प्री परीक्षा में सफलता मिलेगी।
प्रथम प्रश्रपत्र थोड़ा कठिन था जिसके जवाब देने में कुछ समय लगा। उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटऑफ का इंतजार रहेगा।
सत्येंद्र कुमार।
प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। कुछ प्रश्नों के जवाब देने में समय जरूर लगा। उम्मीद है कि बेहतर अंक हासिल होंगे।
श्वेता त्रिपाठी
प्रथम प्रश्नपत्र में कुछ सवाल कठिन थे जो तैयारी के अनुसार नहीं आए। लेकिन उम्मीद है कि अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
अंजली चौहान