{"_id":"5e0c77988ebc3e87b17f5505","slug":"payway-it-company-director-send-jail-for-fraud-of-five-hundred-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः ई-वॉलेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ा रहा था 'क्लिक-लाइक' से 500 करोड़ ठगी का सौदागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः ई-वॉलेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ा रहा था 'क्लिक-लाइक' से 500 करोड़ ठगी का सौदागर
Wed, 01 Jan 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jan 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
कंपनी का निदेशक अमन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के 10 हजार लोगों से 500 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली गाजियाबाद की पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अमन शर्मा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कंपनी ने ई-वॉलेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ाने का ठेका लिया था।
इसकेलिए युवकों को ट्रेनिंग दी जाती थी। वे कंपनी की साइट पर अच्छे कमेंट करते थे। पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस गाजियाबाद के पैसिफिक बिजनेस पार्क, कोशांबी में था। अक्तूबर 2016 में कंपनी खोली गई थी। जनवरी 2017 में बंद कर दी गई।
इसके डायरेक्टर गाजियाबाद के चिरंजीव विहार निवासी अमन शर्मा और गाजियाबाद के अजनारा क्रासिंग निवासी वरुण गुप्ता थे। कंपनी सोशल साइट पर लाइक और क्लिक के नाम पर लोगों को रकम का वादा करती थी।

Trending Videos
लॉगिन आईडी के लिए दो प्लान थे। इसके तहत एक में 57 हजार तो दूसरे में 1.15 लाख रुपये जमा कराए जाते थे। कंपनी के डायरेक्टर 10 हजार लोगों से 500 करोड़ की ठगी करके फरार हो गए थे। अब इस कंपनी का पूरा खेल सामने आ रहा है। सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि जेल जा चुके आरोपियों ने ई-वॉलेट कंपनियों से भी ठेका लिया था।