फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payway It Company Director Send Jail For Fraud Of Five Hundred Crores

खुलासाः ई-वॉलेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ा रहा था 'क्लिक-लाइक' से 500 करोड़ ठगी का सौदागर

Wed, 01 Jan 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jan 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Payway It Company Director Send Jail For Fraud Of Five Hundred Crores
कंपनी का निदेशक अमन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के 10 हजार लोगों से 500 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली गाजियाबाद की पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अमन शर्मा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कंपनी ने ई-वॉलेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ाने का ठेका लिया था।
विज्ञापन


इसकेलिए युवकों को ट्रेनिंग दी जाती थी। वे कंपनी की साइट पर अच्छे कमेंट करते थे। पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस गाजियाबाद के पैसिफिक बिजनेस पार्क, कोशांबी में था। अक्तूबर 2016 में कंपनी खोली गई थी। जनवरी 2017 में बंद कर दी गई।
विज्ञापन


इसके डायरेक्टर गाजियाबाद के चिरंजीव विहार निवासी अमन शर्मा और गाजियाबाद के अजनारा क्रासिंग निवासी वरुण गुप्ता थे।  कंपनी सोशल साइट पर लाइक और क्लिक के नाम पर लोगों को रकम का वादा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लॉगिन आईडी के लिए दो प्लान थे। इसके तहत एक में 57 हजार तो दूसरे में 1.15 लाख रुपये जमा कराए जाते थे। कंपनी के डायरेक्टर 10 हजार लोगों से 500 करोड़ की ठगी करके फरार हो गए थे। अब इस कंपनी का पूरा खेल सामने आ रहा है। सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि जेल जा चुके आरोपियों ने ई-वॉलेट कंपनियों से भी ठेका लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed