{"_id":"60d619368ebc3ed78150ca28","slug":"pay-electricity-bill-at-ration-shops-only-mainpuri-news-agr49730616","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर ही जमा करें बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर ही जमा करें बिजली का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्युत निगम गांव-गांव बिजली का बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। शुक्रवार को तहसीलों के साथ-साथ जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी राशन डीलरों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने डीलरों को बिल जमा करने की प्रक्रिया के साथ ही उन्हें होने वाले फायदे के बारे में बताया।
भोगांव तहसील में उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें उप खंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र कुमार वर्मा ने राशन डीलरों को पीओएस मशीन के माध्यम से बिल जमा करने की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जहां उपभोक्ताओं को गांव में ही बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी तो वहीं डीलरों की भी आय बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि डीलरों को तीन हजार तक के बिल पर दस रुपये प्रति बिल के हिसाब से कमीशन मिलेगा। वहीं दस हजार रुपये तक के बिल पर प्रति बिल 17 रुपये कमीशन मिलेगा। दस हजार से अधिक का बिल जमा करने पर 0.25 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। कुरावली तहसील में उप खंड अधिकारी संजीव कुुमार ने राशन डीलरों को बिल जमा करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में राशन डीलरों की बैठक जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में हुई। जिलापूर्ति अधिकारी यूआर खान ने डीलरों को पीओएस के माध्यम से बिल जमा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उप खंड अधिकारी पदम गर्ग मौजूद रहे।