फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,paush purnima ganga snan

हर हर गंगे... गंगा घाटों पर पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
,paush purnima ganga snan
कासगंज के कछला गंगाघाट पर स्नान को पहुंचे श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। पौष पूर्णिमा पर लहरा गंगा घाट, कछला घाट, हरिपदी, कादरगंज घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। साधुओं व जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं मंदिरों पर पूजन-अर्चन कर मनौतियां मांगी। पौष पूर्णिमा पर बस, निजी वाहनों एवं बाइकों से श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान का करना श्रद्धालुओं ने शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान किया। देर शाम तक श्रद्धालु के गंगा स्नान का सिलसिला जारी रहा। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने गंगा की पूजा अर्चना कर एवं दूध चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा लगाई एवं वराह मंदिर पहुुंचकर भगवान वराह लक्ष्मी के दर्शन कर श्रद्धालुुओं ने अपने परिवार की खुुशहाली का आशीष मांगा। श्रद्धालुओं नेे तीर्थपुुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए अनुष्ठान कराकर दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग मंदिरों पर किये देव दर्शन
श्रद्धालुओं के द्वारा हरि की पैड़ी परिक्रमा की गई। परिक्रमा मार्ग स्थित श्याम वराह, रघुनाथ, गणपति, बालाजी, द्वारिकाधीश, बटुुकनाथ, सिद्ध हनुुमान, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

साधू संतों को कराया भोज
श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर खिचड़ी तिल गुड़ के बने सामान आदि का दान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुुुओं ने तीर्थनगरी के संत आश्रम स्वामी अमृतानंद, टाटिया बाबा, बंशीवाले बाबा, महेश दयानंद सोहम आश्रम, राधे-राधे बाबा आदि में पहुुुंचकर संत महात्माओं कोे भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने चलाया निर्मल गंगा अभियान, की घाट की सफाई
गंजडुंडवारा। पौष पूर्णिमा पर कादरगंज गंगा घाट पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा घाट पर निर्मल गंगा अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की। वहीं लोगों को गंगा घाट साफ रखने के लिए जागरूक किया। घाटों के सफाई का महत्व भी श्रद्धालुओं को बताया। इस दौरान जिला संयोजक उमेश चंद यादव, विनोद कुमार शर्मा, अजीत कुमार, पूर्णसिंह, रामनरेश बघेल, मुकेश शर्मा, मलिखान सिंह, नाथू राम शर्मा सहित अनेकों कार्य करता मौजूद रहे।

कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा में स्नान को पहुंचे श्रद्घालु

कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा में स्नान को पहुंचे श्रद्घालु- फोटो : KASGANJ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed