{"_id":"699a25c9ddb6cce4200a6f10","slug":"pauls-titans-and-lawrence-united-won-their-matches-and-reached-the-finals-agra-news-c-365-1-sagr1044-106662-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पॉल्स टाइटन व लॉरेंस यूनाइटेड ने जीते मैच, फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पॉल्स टाइटन व लॉरेंस यूनाइटेड ने जीते मैच, फाइनल में पहुंचे
Sun, 22 Feb 2026 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
मैच के दौरान प्रतिभाग करते खिलाड़ी
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीजेंड्स वर्ग में शनिवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने लगातार दूसरे दिन जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की।
सेंट जोंस क्रिकेट मैदान पर यह मुकाबले खेले गए। पॉल्स टाइटन ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 119 रन के बड़े अंतर से हराया। टॉस जीतकर फ्रांसिस एवेंजर्स ने पहले गेंदबाजी की। पॉल्स टाइटन ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। अमर नायर ने नाबाद 50, डॉ. शुभम जैन ने 48 और अंकुर करमाकर ने 21 रन की पारी खेली। अर्पण भाटिया और मयंक तिवारी ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रांसिस एवेंजर्स की टीम 13.5 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। अर्पण भाटिया और मयंक तिवारी ही दहाई का अंक छू सके। आयुष अग्रवाल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। आशीष जैन ने 2, डॉ. शुभम जैन, डॉ. शशांक जैन और अभय उदय चोपड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया। आयुष अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 6 रन से हराकर फाइनल में अपना टिकट पक्का किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉरेंस यूनाइटेड ने 19.5 ओवर में 138 रन बनाए। राहुल अग्रवाल ने 36, अंकित वर्मा ने 28 और अनिकेत रजावत ने 19 रन बनाए। रिजुल अग्रवाल ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लेते हुए तीन विकेट चटकाए। मोहित अरोड़ा ने 3 और मधुर बंसल ने दो विकेट झटके।
जवाब में उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स की टीम ने 19.1 ओवर में 132 रन ही बना सकी। मधुर बंसल ने 27, नकुल मनचंदा ने 25 और हर्ष सारस्वत ने 23 रन बनाए लेकिन जीत नहीं दिला सके। रणवीर सिंह और अनिकेत रजावत ने तीन-तीन विकेट झटके, यमंक गोस्वामी को 2 और डॉ. हिमांशु यादव को 1 विकेट मिला। रणवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस दौरान भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. राजीव फिलिप, आलोक जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, मुनीश गुप्ता, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला, हर्ष शर्मा उपस्थित रहे।