फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patients suffering due to two counters of medicine remained closed in SN Medical College agra

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में बंद रहे दवा के दो काउंटर, लाइन में खड़े मरीज गर्मी से गश खाकर गिरे

Tue, 19 Jul 2022 07:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 07:58 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण के दो काउंटर बंद रहे, इससे मरीजों की लंबी लाइन लग गई। गर्मी और उमस से मरीजों की हालत बिगड़ गई। तीन मरीज गश खाकर गिर पड़े। 

विज्ञापन
patients suffering due to two counters of medicine remained closed in SN Medical College agra
गश खाकर गिरा मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 2029 मरीज आए। यहां दवा वितरण के लिए चार काउंटर हैं। दो काउंटर बंद थे, जिससे दो काउंटर पर दवा लेने के लिए मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। मरीज अधिक होने के कारण दवा लेने के लिए लंबी लाइन लग गई। इससे धक्कामुक्की भी हुई। उमस-गर्मी से मरीजों की मुसीबत और बढ़ गई। 

विज्ञापन


घंटे भर तक लाइन में खड़े रहने से बच्चे, महिला और बुजुर्ग मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई। तीन मरीज गश खाकर गिर पड़े। ओपीडी के प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि फार्मेसिस्ट की तबियत खराब होने के कारण ये बंद करना पड़ा, लेकिन जब भीड़ अधिक हो गई तो फार्मेसिस्ट बुलाकर दवाएं वितरण करवाईं। घंटे-दो घंटे मरीजों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 दिन से नहीं हो पा रहे अल्ट्रासाउंड

जिला अस्पताल में मंगलवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। यहां 10 दिन से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट रहे हैं। दरअसल नौ जुलाई से चिकित्सक का तबादला होने के बाद से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। औसतन रोजाना 55 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं, यहां अल्ट्रासाउंड की निशुल्क सेवा है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल का कहना है कि एक चिकित्सक से सीटी और एक्सरे करा पा रहे हैं, अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed