फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients and attendants in panic to explosion of regulator of oxygen cylinder in district hospital Mainpuri

UP: मैनपुरी के जिला अस्पताल में धमाका, ड्रिप साथ लेकर दौड़े मरीज, तीमारदारों के छूटे पसीने; मची अफरा तफरी

Thu, 31 Aug 2023 06:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 06:43 PM IST
सार

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर फटने के साथ हुए धमाके से आधा घंटे तक मरीज और तीमारदार दहशत में रहे। हादसा उस समय हुआ जब एक मरीज को ऑक्सीजन लगाई जा रही थी। 
 

विज्ञापन
Patients and attendants in panic to explosion of regulator of oxygen cylinder in district hospital Mainpuri
जिला अस्पताल के बाहर खड़े मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक मरीज को ऑक्सीजन लगाते समय अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर फट गया। धमाका होने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी पप्पू की पत्नी प्रीती को परिजन गंभीर हालत में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्रीती की अंतिम सांसें देखते हुए डॉक्टर अर्जुन सिंह ने ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी। कर्मचारी प्रीती को ऑक्सीजन लगाने जा रहा था कि अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद तीमारदार धमाके की आवाज सुनकर भागे तो इमरजेंसी डॉक्टर की मेज और कुर्सियां पलट गईं और तीमारदार उनके ऊपर जा गिरे। किसी तरह से कर्मचारी ने ऑक्सीजन को बंद किया।
विज्ञापन

 

आधा घंटे तक रही दहशत 

किसी प्रकार से ईएमओ और फार्मासिस्ट उदय प्रताप सिंह ने स्थिति को संभाला। इस दौरान करीब आधा घंटे तक इमरजेंसी में दहशत जैसा माहौल रहा। जब ईएमओ और फार्मासिस्ट ने बताया कि रेगुलेटर फट गया था तब मरीज और तीमारदार शांत हुए। जिस मरीज को डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा था जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। ईएमओ का कहना था कि मरीज मृत अवस्था में ही लाया गया था। उसे ऑक्सीजन देकर जांच करने का प्रयास किया गया था।
 

ड्रिप के साथ मरीज बाहर की ओर दौड़े

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर के रेगुलेटर के फटने से हुए धमाके से अस्पताल में इस कदर दहशत फैली कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज जो चलने लायक थे अपनी ड्रिप हाथ में लेकर बाहर की ओर भागे। जो मरीज चलने लायक नहीं थे उनके तीमारदारों ने मरीजों को उठाया और ड्रिप के साथ बाहर की ओर भागे।
 
विज्ञापन

डॉक्टर के समझाने के बाद वार्ड में गए मरीज

इमरजेंसी में हुए धमाके के बाद मरीज इतने घबरा गए थे कि इमरजेंसी में अपने बेड पर जाने को तैयार नहीं थे। जब डॉक्टर और अन्य लोगों ने समझाया तब मरीज अपने बेड पर जाने के लिए तैयार हुए। करीब 20 मिनट तक मरीज बाहर ही लेटे रहे।
 

थोड़ी देर में ही स्थिति को संभाल लिया गया 

ईएमओ डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि एक मरीज को ऑक्सीजन देते समय अचानक रेगुलेट फटने से तेज आवाज हुई। इसके चलते मरीज और तीमारदार भयभीत हो गए। हालांकि थोड़ी देर में ही स्थिति को संभाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed