फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patient showed honesty and deposited the bundle of notes with hospital administration

Agra: 500 के नोटों की गड्डी मिले तो क्या करेंगे? इस महिला ने लिया ऐसा फैसला, हो जाएंगे इस ईमानदारी के मुरीद

Thu, 07 Dec 2023 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

रास्ते में जाते समय यदि आपको कहीं 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिल जाए तो लालच आ ही जाएगा, लेकिन जिला अस्पताल में एक महिला के साथ जब ये वाक्या हुआ तो उसने ईमानदारी की ऐसी मिशाल पेश की कि देखने वाले उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। 
 

विज्ञापन
patient showed honesty and deposited the bundle of notes with hospital administration
सरोज देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची मरीज ने ईमानदारी दिखाते हुए नोटों के बंडल अस्पताल प्रशासन के पास जमा करा दिए। इस कार्य पर अस्पताल प्रशासन ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन


कोलक्खा निवासी सरोज देवी जिला अस्पताल में दोपहर को इलाज के लिए पहुंचीं थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद काउंटर से दवा लेने के लिए लाइन में लग गईं। वहां पैरों के नीचे उन्हें पॉलिथीन में लिपटा कुछ सामान मिला। खोलकर देखा तो उसमें 500-500 रुपये के बंडल थे।
विज्ञापन


सरोज देवी ने मुख्य अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह को मिले रुपये उपलब्ध करा दिए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि रुपयों के बंडल अस्पताल प्रशासन के पास सुरक्षित हैं। इसका दावा करने वालों की सत्यता परख कर लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed