फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patient dies due to did not get treatment in government hospital mathura

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने नहीं सुनी पिता की गुहार, इलाज के अभाव में जवान बेटे की मौत

Wed, 23 Oct 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
patient dies due to did not get treatment in government hospital mathura
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को घंटों उपचार न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त कर हंगामा किया। मरीज को नौहझील सामुदायिक केंद्र से संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया था। 
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने चार घंटे तक न तो बेटे को देखा न ही उसे कोई दवा दी। हंगामा की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच पड़ताल की, जिसमें पाया कि रोगी को एक घंटे तक कोई उपचार नहीं मिला। जांच रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी। 
विज्ञापन


मांट क्षेत्र के गांव मोइनउद्दीन निवासी साबिर (25) की गंभीर हालत होने पर नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर किया था। पिता जलालुद्दीन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। यहां उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

युवक की मौत की खबर सुन अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने जांच पड़ताल की।  मृतक के पिता जलालुद्दीन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चार घंटे तक उनके बेटे को उपचार नहीं मिला। 

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। यहा चिकित्सकों के आगे वो गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्होंने बेटे को न देखा और न ही दवा दी। पिता ने बेटे की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। मृतक युवक के दो छोटे बच्चे हैं। 

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अस्पताल की इस मामले में कमी रही है। करीब एक घंटे तक रोगी को उपचार नहीं मिला है। वो डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट देंगे। सीएमएस डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि डॉ. दिलीप व डॉ. हर्षवर्धन ने रोगी की जांच की थी। वो पिछले दो माह से बीमार चल रहा था। रोगी की मौत के मामले में जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed