{"_id":"5cfb3790bdec2207382fc097","slug":"patient-did-not-get-treatment-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी मेडिकल कॉलेज में साढ़े पांच घंटे तक तड़पती रही बीमार मां, शिकायत पर बेटे से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी मेडिकल कॉलेज में साढ़े पांच घंटे तक तड़पती रही बीमार मां, शिकायत पर बेटे से अभद्रता
Sat, 08 Jun 2019 10:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
बीमार मां को संभालता बेटा व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर 62 साल की महिला मरीज तड़पती रही। तीमारदार ने शिकायत की तो फार्मासिस्ट ने गुंडई दिखाते हुए अभद्रता की। मामला एसएन के अधिकारियों तक पहुंचने पर मरीज का उपचार शुरू हुआ। फार्मासिस्ट की गुंडई पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
कागारौल निवासी शमशेर खान अपनी मां नसीमा बेगम को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको लेकर शुक्रवार दोपहर के करीब तीन बजे एसएन इमरजेंसी पहुंचा। शमशेर का आरोप है कि यहां गेट पर ही फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह ने उसे रोक लिया और कहा कि अभी सांस वाले डाक्टर नहीं आए हैं, यहीं इंतजार कर लो।
काफी देर हो जाने पर तीमारदार अंदर गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मरीज भर्ती न हो पाने पर तीमारदार ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिचित को दी। आरोप है कि इससे फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।

साढ़े पांच घंटे बाद किया भर्ती
उसने तीमारदार से कहा कि जहां सिफारिश करनी है, कर ले, अब तेरा इलाज कोई नहीं करा सकता। इस प्रकरण की जानकारी एसआईसी को दी तब जाकर साढे़ आठ बजे मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ।
एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार ने बताया कि मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। फार्मासिस्ट की ओर से अभद्रता पर जांच कराते हुए इमरजेंसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
बढ़ रही है इमरजेंसी स्टाफ की गुंडागर्दी
एसएन इमरजेंसी स्टाफ की गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। अभी तक जूनियर डॉक्टर ही तीमारदार और मरीज से अभद्रता करते थे, अब फार्मासिस्ट भी गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। इससे पहले भी इमरजेंसी में मरम्मत कार्य करने वाले दो मजदूरों की जूनियर डाक्टर और फार्मासिस्ट ने पिटाई कर दी थी।