{"_id":"60fb83588ebc3e57f55be5a8","slug":"patient-condition-deteriorated-due-to-non-availability-of-wheelchair-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन में बदहाल व्यवस्थाएं: मरीज के फेफड़ों में पड़ी थी नली, व्हीलचेयर न मिलने से बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में बदहाल व्यवस्थाएं: मरीज के फेफड़ों में पड़ी थी नली, व्हीलचेयर न मिलने से बिगड़ी हालत
Sat, 24 Jul 2021 08:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:34 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय गंभीर मरीजों को भी डॉक्टरों तक लेकर नहीं जा रहे। इतना ही नहीं, कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तक नहीं मिलती। इससे मरीज और उसके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बीमार बेटे को ले जाता पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को भी पर्चा बनवाने और डॉक्टर के चैंबर तक पहुंचाने के लिए वार्ड ब्वॉय मदद नहीं कर रहे। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को फिरोजाबाद निवासी पप्पू अपने 14 साल के बेटे सूरज को एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाने लाए। इसके फेफड़े में नली पड़ी हुई थी। गंभीर बीमारी से जूझ रहा किशोर बेहद कमजोर था, थोड़ा चलने पर ही सांस फूल रही थी।
विज्ञापन
ओपीडी में आधा घंटे तक व्हीलचेयर और वार्ड ब्वॉय का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं आया। हालत बिगड़ने लगी। बमुश्किल पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखा पाए। पप्पू ने बताया कि बेटे की ऐसी भी हालत नहीं थी कि उसे गोद में लेकर चला जाता। कम से कम ऐसे मरीजों की तो मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि दो-दो व्हीलचेयर-स्ट्रेचर बढ़ा रहा हूं। मरीजों की सुविधा के लिए गेट के सामने वाला पर्चा काउंटर का गेट भी खुलवा दिया है। जिससे मरीजों को घूमकर नहीं आना होगा। दो वार्ड ब्वॉय की यहां ड्यूटी है, दो और लगाता हूं। निगरानी के लिए ओपीडी प्रभारी को निर्देशित करता हूं।
विज्ञापन
आधा घंटे बाद आया वार्ड ब्वॉय, व्हीलचेयर देकर चला गया
शिकोहाबाद के मेघ सिंह के पैर में फ्रैक्चर है। इनके परिजन प्रमोद कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने एक्सरे कराने के लिए कहा। आधा घंटे के इंतजार के बाद वार्ड ब्वॉय आए। व्हीलचेयर दी और चला गया। खुद ही एक्सरे कराने के लिए लेकर गए।
गंदगी साफ नहीं हुई और गढ्ढे भी नहीं भरे
पोस्टमार्टम हाउस और आठ मंजिला इमारत के लिए जाने वाले रास्ते से बॉयोमेडिकल वेस्ट हटाया नहीं गया और न ही यहां के गड्ढे भरे गए हैं। इससे यहां से जाने वाले मरीज, तीमारदारों केे लिए मुसीबत हो गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।