फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patiali railway crossing will remain closed for 8 hours today

Agra News: आज 8 घंटे बंद रहेगी पटियाली रेलवे क्रॉसिंग

Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patiali railway crossing will remain closed for 8 hours today
कासगंज। कानपुर रेल मार्ग के पटियाली रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को रेलवे के द्वारा मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते क्रॉसिंग आठ घंटे तक बंद रहेगी। इस दौरान पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहनों को दो किलोमीटर घूम कर रंपुरा धुमरी मार्ग से जाना होगा। रविवार को पटियाली रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 217 पर रेलवे के द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। कार्य सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर यातायात आठ घंटे तक बाधित रहेगा। इस मार्ग पर होकर एटा, कासगंज और अमांपुर लोगों का आवागमन होता है। प्रतिदिन लगभग आठ हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते है। रेलवे क्रॉसिंग यातायात के लिए बंद रहेगी। यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।परेशानियों से बचने के लिए वाहनों को रंपुरा-धुमरी मार्ग से निकाला जाएगा। इस वजह से वाहनों को दो किलोमीटर अधिक रास्ता तय करना होगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ नरेश कुमार मीना ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत कार्य के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। यातायात को रूट परिवर्तित कर रंपुरा-सिढ़पुरा मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed