फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patanjali company fined one lakh for getting 13 gram weight of biscuit packet in etah

Etah News: बिस्किट पैकेट का 13 ग्राम वजन निकला कम, पतंजलि कंपनी पर एक लाख का जुर्माना

Sun, 25 Dec 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 06:42 PM IST
सार

पतंजलि कंपनी के 75 ग्राम लिखे पैकेट में कुल 62 ग्राम वजन के बिस्किट मिले। इस पर विधिक माप अधिकारी ने कंपनी को नोटिस जारी कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Patanjali company fined one lakh for getting 13 gram weight of biscuit packet in etah
नारियल बिस्किट के पैकेट का वजन कम मिला

विस्तार

देश में संचालित हो रही नामी कंपनियों की ओर से भी उत्पादों में घटतौली की जा रही है। पतंजलि कंपनी के बिस्किट पैकेट में वजन कम होने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कई बीज कंपनियों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। ये मामले एटा जिले में सामने आए हैं। 

विज्ञापन

 
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पादों की बाजारों में काफी मांग है। जिन पर लोग गुणवत्ता के मामले में काफी भरोसा करते हैं, लेकिन विधिक माप अधिकारी की पड़ताल में नारियल बिस्किट की पैकिंग में वजन कम पाया गया। 75 ग्राम लिखे पैकेट में कुल 62 ग्राम वजन के बिस्किट मिले। 13 ग्राम वजन कम होने पर विभाग की ओर से कंपनी को नोटिस जारी कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी ने भी नोटिस मिलने के बाद कमी को स्वीकार करते हुए जुर्माना भर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं बीज सप्लाई करने वाली टाटा, पायनियर और कृषिधन कंपनियों ने सरसों बीज की पैकिंग में नियमों का उल्लंघन किया है। तीनों ही कंपनियों को पैकेजिंग कमोडिटी रूल्स (पीसीआर) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी कंपनियों से भी जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी जिला विधिक माप अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि जल्द वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed