{"_id":"5de778668ebc3e54a0090cfa","slug":"passing-urine-in-mouth-allegations-on-inspector-etmadpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप, मारपीट के बाद किया ऐसा कि कांप गई पीड़ित की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप, मारपीट के बाद किया ऐसा कि कांप गई पीड़ित की रूह
Wed, 04 Dec 2019 02:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक होटल में कमरा लेने के दौरान एक व्यक्ति का विवाद हो गया। विवाद के बाद जो हुआ उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा और थाने लाकर उसके मुंह पर पेशाब करने की कोशिश की।
आरोप लगाने वाले पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच एसपी पश्चिम रवी कुमार ने क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर को सौंपी है।
मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है। यहां गांव बांस बोडिया निवासी राजेश त्यागी अपने मित्र के साथ में विगत 30 नवंबर को जयपुर हाईवे पर स्थित होटल राष्ट्रदीप में कमरा लेने पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि कमरा लेने के दौरान काउंटर पर मौजूद होटलकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसी दौरान होटल के एक अन्य कमरे से आए इंस्पेक्टर एत्मादपुर विवेक त्रिवेदी ने दो पुलिसकर्मियों के साथ में उसे बेरहमी से पीटा। पकड़कर थाने ले आए। यहां पीड़ित मारा पीटा गया। गाली गलौज और मुंह में पेशाब करने की कोशिश की गई।
इस बात की शिकायत करने के लिए पीड़ित बुधवार को आगरा के एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। पीड़ित के आरोपों को देखते हुए एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने पूरे मामले की जांच सीओ एत्मादपुर को सौंपी है।
इस बात की शिकायत करने के लिए पीड़ित बुधवार को आगरा के एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। पीड़ित के आरोपों को देखते हुए एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने पूरे मामले की जांच सीओ एत्मादपुर को सौंपी है।