फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will be able to buy shoes socks watches mobiles and other goods in trains of Agra Division

Agra News: ट्रेन में खरीद सकेंगे जूता-मोजे, घड़ी, मोबाइल सहित अन्य सामान, रेलवे ने जारी की वेंडरों की सूची

Mon, 22 May 2023 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 04:13 PM IST
सार

आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेन में अब यात्री जूता-मोजे, घड़ी, मोबाइल सहित अन्य सामान भी खरीद सकेंगे। रेलवे ने वेंडरों की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Passengers will be able to buy shoes socks watches mobiles and other goods in trains of Agra Division
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेन में यदि आप सफर कर रहे हैं और जूता-मोजा, घड़ी-मोबाइल समेत अन्य सामान की शॉपिंग करनी है। इसके लिए आपके कोच में ही सुविधा मिलेगी। रेलवे ने पहली बार कंपनी से कोच में सामान बिक्री के लिए अनुबंध किया है। ये सुविधा आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में मिलेगी।

विज्ञापन

अभी तक चुनिंदा सामान ही बेचा जाता है

अभी तक वेंडर सीधे ट्रेनों में बिक्री करते हैं। इसमें भी खाने-पीने और चुनिंदा सामान ही बेचते हैं। अब चलती ट्रेन में लोगों को घरेलू और दैनिक उपयोगी सामान खरीदने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने कंपनी से अनुबंध कर लिया है, कंपनी ने 40 वेंडर तय कर दिए हैं।

विज्ञापन

इन सामानों की कर सकते हैं खरीदारी 

ये चलती ट्रेन में घड़ी, मोबाइल, लैपटॉप, तकिया, चादर, सैनिटाइजर, साबुन-शैंपू, स्टेशनरी, सूटकेस, टूथपेस्ट-टूथब्रश, तेल, नेल कटर, पर्स, डायरी, पानी की बोतल, चश्मा, खिलौने, कपड़े, मग, बर्तन, कंघा, पानी की बोतल समेत अन्य सामान की बिक्री कर सकेंगे। इनकी कीमत भी रेलवे ने निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनपसंद सामान खरीद सकेंगे यात्री

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और मनपसंद सामान खरीद सकेंगे। अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिए आरपीएफ सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed