{"_id":"5e108b948ebc3e880d69c961","slug":"passengers-creates-ruckus-in-humsafar-express-at-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से परेशान 'हमसफर' के यात्रियों का हंगामा, कैंट स्टेशन पर ट्रेन को रोका, करवाई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से परेशान 'हमसफर' के यात्रियों का हंगामा, कैंट स्टेशन पर ट्रेन को रोका, करवाई सफाई
Sat, 04 Jan 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर हंगामा करते रेल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांदेड़ साहिब से जम्मू जा रही हमसफर एक्सप्रेस में गंदगी से परेशान होकर यात्रियों ने शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि भोपाल से ही सफाई कराने की मांग कर रहे हैं मगर सुनवाई नहीं की जा रही है। हंगामा होने पर गाड़ी में सफाई करवाई गई। इसके बाद ही ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
हमसफर एक्सप्रेस में नांदेड़ साहिब में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। शनिवार दोपहर 12.45 बजे गाड़ी आगरा कैंट स्टेशन पर आकर रुकी तो तीर्थयात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
यात्री मंजीत सिंह ने बताया कि टॉयलेट जाम हो गए हैं। गंदगी कोचों तक आ रही है। हमने इसकी शिकायत ट्विटर पर की थी, लेकिन इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। भोपाल में गाड़ी रुकी तब सफाई के लिए कहा तो स्टाफ ने कहा कि अगले स्टेशन पर करवा देंगे।

1.20 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
ग्वालियर स्टेशन पर दोबारा सफाई के लिए कहा गया मगर वहां भी टाल दिया गया। कोचों से लेकर टायलेट तक गंदे पड़े हैं। बच्चों की तबीयत खराब हो रही और रेलवे के लोग मनमानी पर उतारू हैं।
स्टेशन पर यात्री काफी देर तक हंगामा करते रहे। स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ के जवानों ने उनको समझाबुझाकर शांत किया। आगरा कैंट के स्टाफ से कोचों में सफाई करवाई गई। इस दौरान गाड़ी करीब 1.20 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
शिकायत पर कराई सफाई
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट स्टेशन पर यात्रियों की शिकायत के बाद ट्रेन में सफाई करवाई गई। अन्य खामियां भी दूर की गईं। इसके बाद गाड़ी को आगे रवाना किया गया।