फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passenger shocked after seeing sticker on roadways bus Complaint to regional manager

UP: रोडवेज बस में लगे स्टीकर को देख ठनका यात्री का माथा, ऐसा कुछ होगा...चालक-परिचालक को नहीं हो रहा यकीन

Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
सार

रोडवेज बस में एक स्टीकर ने बवाल करा दिया। चालक और परिचालक को यकीन भी नहीं हो रहा कि ये स्टीकर उनके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा, कि बात अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।

 

विज्ञापन
passenger shocked after seeing sticker on roadways bus Complaint to regional manager
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा में रोडवेज बस के अंदर एक-47 बंदूक का स्टीकर लगा दिया गया। एक यात्री को यह बात खटक गई। आला अधिकारियों से शिकायत कर दी कि इस स्टीकर के माध्यम से कर्मचारी क्या संदेश देना चाहते हैं। इस पर स्टीकर को हटवा दिया गया है। संबंधित चालक-परिचालक को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


 

ट्विटर के माध्यम से यह शिकायत अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक को की गई। बताया गया कि बस संख्या यूपी 78-एन-8759 में पीछे की ओर शीशे पर एक-47 बंदूक का स्टीकर लगाया गया है। इसके माध्यम से समाज में क्या संदेश देना चाहते हैं? आरएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए गए। जिसमें शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस बस के परिचालक विकास मिश्रा, रजनीश कुमार, चालक रविंद्रपाल मिश्रा, राजीव चौहान और दफेदार सिंह को आवंटित किया गया था। तुरंत ही फोरमैन को निर्देशित कर स्टीकर को हटवाया गया। वहीं एआरएम ने इन सभी चालक, परिचालकों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed