{"_id":"5e5a4a188ebc3ef3a0769fa2","slug":"passenger-arrested-for-gave-false-information-of-five-bombs-in-dibrugarh-rajdhani-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रोकने को युवक ने दी बम होने की झूठी सूचना, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रोकने को युवक ने दी बम होने की झूठी सूचना, गिरफ्तार
Sat, 29 Feb 2020 07:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर के युवक ने अपने भाई की ट्रेन चार घंटे लेट होने पर दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली में ही रोके रखने के लिए पांच बम रखे होने की सूचना रेल मंत्री के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर दे दी।
इसके बाद दिल्ली से आगरा तक रेल सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को अलीगढ़ के दादरी रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक रोककर चेक किया गया। सूचना के फर्जी पाए जाने के बाद जीआरपी की टीमों ने आरोपी को आगरा के ईसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी जीआरपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर के मुरार निवासी संजीव सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को शाम 4.12 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए ट्वीट किया दिल्ली से कानपुर सेंट्रल जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी में पांच बम रखे हैं, कृपया जल्दी कोई एक्शन लें।

खुद बताया मानसिक तनाव में
इसके बाद दिल्ली से आगरा तक रेल महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन तब तक गाजियाबाद पहुंच चुकी थी। अलीगढ़ के दादरी स्टेशन पर ट्रेन को तीन घंटे तक रोका गया और सघन तलाशी ली गई। इसी बीच युवक ने ट्विटर पर दूसरा मैसेज किया कि ये ट्वीट मेरे द्वारा मानसिक तनाव की स्थिति में किया गया है।
इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी ने बताया कि अलीगढ़, आगरा कैंट की टीमों ने एएसपी अनुराग दर्शन के साथ युवक को ईदगाह स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
संजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राहुल असम में आर्मी में तैनात है। वो ग्वालियर से केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था, जहां से उसे डिब्रूगढ़ राजधानी पकड़नी थी, लेकिन केरला के चार घंटे लेट होने के बाद भाई ने इसकी जानकारी दी। इसी लिए उसने ट्रेन में बम रखे होने की सूचना देकर ट्रेन को दिल्ली में ही रोके जाने के लिए ट्वीट किया था।
Ye tweet mere dwara maansik tanav ki sthiti me kiya gaya tha, aaj mere bhai ki train 4 hr late ho gyi thi, jisse mujhe boht gussa tha, me iske liye bharat sarkar se maafi chahta hu.@RailMinIndia @PiyushGoyal https://t.co/tqALvgg5Yk
— Sanjeev Singh Gurjar (@sanjeevriyana1) February 28, 2020
इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी ने बताया कि अलीगढ़, आगरा कैंट की टीमों ने एएसपी अनुराग दर्शन के साथ युवक को ईदगाह स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
संजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राहुल असम में आर्मी में तैनात है। वो ग्वालियर से केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था, जहां से उसे डिब्रूगढ़ राजधानी पकड़नी थी, लेकिन केरला के चार घंटे लेट होने के बाद भाई ने इसकी जानकारी दी। इसी लिए उसने ट्रेन में बम रखे होने की सूचना देकर ट्रेन को दिल्ली में ही रोके जाने के लिए ट्वीट किया था।
गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
आरोपी के खिलाफ आगरा कैंट थाने में रेलवे एक्ट और 505 (बी) सरकारी जनसूचना साधन पर अफवाह या भ्रामक जानकारी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी जीआरपी ने बताया कि मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है, ताकि लोग इस तरह की झूठी सूचना सोशल मीडिया या सरकारी हेल्पलाइनों पर देने से बचें। इसमें तीन से छह साल तक की सजा और 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।