फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passed the bag in Transport Nagar by pretending to be a contractor

Agra: बिल्डिंग का ठेका देने के लिए जिस युवक से की बात, उसने ही कार से उड़ाए पांच लाख रुपये, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 18 Oct 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 10:05 AM IST
सार

आगरा में एक कारोबारी की कार से पांच लाख रुपये उड़ा लिए। कारोबारी जिस युवक को ठेकेदार समझकर बात कर रहा था, वो ही उसकी कार में बैठा। कुछ देर बाद पता चला कि पांच लाख रुपये का बैग गायब है, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की।  
 

विज्ञापन
Passed the bag in Transport Nagar by pretending to be a contractor
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में ठेकेदार बताकर युवक ने महिला के साथ मिलकर सराफा कारोबारी की कार से पांच लाख रुपये उड़ा दिए। वह ट्रांसपोर्ट नगर में उससे मिलने आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा निवासी नितिन जौहरी के साथ बुधवार की दोपहर घटना हुई। उनकी किनारी बाजार में सराफ की दुकान है। नितिन ने पुलिस को बताया कि आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल पार्क के पास एक खोखा है। 12 अक्तूबर को वह उस खोखे पर सिगरेट जलाने के लिए उतरे थे। वहां एक युवक बैठा था। उसने बताया कि वह ठेकेदार है। बिल्डिंग बनाने के ठेके लेता है। कोई काम हो तो बताना। उनका नंबर मांगकर ले गया। दो-तीन दिन से लगातार फोन कर रहा था। मजबूरी बताकर काम मांग रहा था।
विज्ञापन


नितिन के मुताबिक उन्हें वृंदावन में होटल का काम शुरू कराना था। ठेकेदार की जरूरत थी। सोचा उसे ही काम दे दें। बुधवार को वह अपनी पत्नी सुजाता को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। युवक ने ट्रांसपोर्ट नगर में मिलने को कहा। इस पर वह टीपी नगर पहुंचे। युवक एक महिला के साथ मिला। उसे अपनी मां बताया। दोनों उनकी कार में बैठ गए। कुछ देर बाद उतरकर चले गए। कार में लैपटॉप बैग में पांच लाख रुपये रखे थे। रुपये भी निकाल ले गए। घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने कैश बैंक से निकाला था। आरोपी महिला और युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed