{"_id":"5da9bcf28ebc3e0179420434","slug":"passbook-printing-machine-not-working-properly-in-sbi-tundla-news-agr4111937188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की पासबुक एंट्री मशीन दो माह से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई की पासबुक एंट्री मशीन दो माह से खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। जंक्शन शाखा की भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों को पासबुक एंट्री कराने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई माह से बैंक में लगी पासबुक एंट्री करने वाली मशीन खराब पड़ी हुई है। इस तरफ बैंक प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गौरतलब है कि नगर के सर्वाधिक रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों के खाते भारतीय स्टेट बैंक की जंक्शन शाखा में ही हैं। बावजूद इसके खाताधारकों को बैंक प्रशासन सुविधाएं देने में फिसडडी नजर आता है। बैंक में जहां विकलांगों को और वृद्घजनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है तो वहीं पासबुक एंट्री करने वाली मशीन को खराब हुए करीब दो माह का समय होने वाला है परंतु उसे ठीक नहीं कराया जा रहा।
प्रतिमाह पासबुक एंट्री कराने वाले खाताधारक इधर-उधर भटकते रहते हैं। खासकर वृद्घ पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देते हैं। खाताधारकों ने जल्द से जल्द मशीन ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में शकुंतला देवी, राजकली देवी, महेन्द्र सिंह, राजकुमार, हरी सिंह, रमाशंकर, शिवशंकर समेत अन्य हैं।