फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parshuram's birth anniversary will be celebrated with pomp on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर धूमधाम से मनाया जाएगा पराशुराम जन्मोत्सव

Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Parshuram's birth anniversary will be celebrated with pomp on Akshaya Tritiya
कासगंज के सोरों में बैठक करते ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : KASGANJ
सोरों। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक हरिपदी किनारे मानस मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से अक्षय तृतीया को मनाए जाने एवं ब्राह्मण धर्मशाला गंगा मंदिर के निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण कार्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गंगा मंदिर हरि की पौड़ी सोरों शूकर क्षेत्र पर प्रारंभ होगा। जिसमें सुबह 8:00 बजे भगवान परशुराम का पूजन 10:00 बजे हवन पूजन होगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा का नगर में भ्रमण कराया जाएगा। समापन पर महाआरती होगी। महासचिव प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शिवा दुबे ने ब्राह्मण धर्मशाला के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने कहा ब्राह्मण कल्याण सभा को गतिशील एवं मजबूती के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता संरक्षक संजय बड़गैयां ने की। बैठक में सुनील तिवारी, सुरेशचंद शर्मा, मीडिया प्रभारी विष्णु बौहरे, बालकृष्ण उपाध्याय, सुनील तिवारी, नरेश बरबारिया, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शुक्ला, आशुतोष त्रिवेदी, शिवा दुबे, दुर्गाशंकर, हरिओम पचौरी, आरबी पांडे, जय शिव निर्भय, शशांक दीक्षित, गोपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed