फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parking Contractor Staff Assault Visitor nagar nigam agra

आगरा नगर निगम: अधिकारियों से मिलने आया था युवक, पार्किंग का ठेका चलाने वालों ने कर दी पिटाई

Tue, 25 Nov 2025 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 08:12 AM IST
सार

नगर निगम परिसर में पार्किंग का ठेका चलाने वालों ने युवक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।  

विज्ञापन
Parking Contractor Staff Assault Visitor nagar nigam agra
नगर निगम आगरा

विस्तार

अधिकारियों से मिलने आए एक युवक को नगर निगम परिसर के भीतर पार्किंग का ठेका चलाने वाले युवकों ने पीट दिया। युवक ने हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, शिकायत के बाद जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


युवक किसी काम से आया था। इसी दौरान उसका बाइक खड़ी करने के बारे में पार्किंग चला रहे युवकों से विवाद हो गया। दो युवकों ने बाइक सवार युवक को पीट दिया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पार्किंग में कार्यरत कोई भी कर्मचारी यूनिफॉर्म में मौजूद नहीं मिला। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के पास पहचानपत्र (आईकार्ड) भी उपलब्ध नहीं थे। सेवा शर्तों के उल्लंघन की वजह से पार्किंग ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उधर, हरीपर्वत थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनिकेत और निखिल पर शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed