{"_id":"65e290f010c320d0550d21e5","slug":"parking-contractor-along-with-his-associates-attacked-the-lawyer-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पार्किंग ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर किया वकील पर हमला, विवाद की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पार्किंग ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर किया वकील पर हमला, विवाद की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sat, 02 Mar 2024 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:07 AM IST
सार
भगवान टाॅकीज पर पार्किंग ठेकेदार ने अपने साथियों संग मिलकर वकील पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वकील को काफी चोट आई है। विवाद तब हुआ जब वकील द्वारा एक ऑटो चालक की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भगवान टाॅकीज पर पार्किंग ठेकेदार सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को एक ऑटो चालक को ढूंढ रहे अधिवक्ता और उनके साथी पर ठेकेदार ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
अधिवक्ता सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन एमजी रोड स्थित एक काॅलेज में पढ़ती है। 26 फरवरी को काॅलेज जा रही थी। भगवान टाॅकीज चौराहे के एक ऑटो में बैठ गई। चालक ऑटो तेज गति से चला रहा था। रास्ते में सवारी भी नहीं बैठाई। इस पर उसे शक हुआ। उसने ऑटो रोकने के लिए बोला लेकिन चालक नहीं माना। लायर्स काॅलोनी कट पर एक वाहन के आगे आने की वजह से ऑटो धीमा कर दिया। इस पर अधिवक्ता की बहन ऑटो से कूद गई। चालक भाग निकला। उसने भाई को बताया। उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस से शिकायत की। खुद भी ऑटो चालक की तलाश में जुट गए।
बृहस्पतिवार को भगवान टाॅकीज चौराहे पर आए थे। आरोप है कि ठेकेदार डैनी, राजू और अन्य 8-10 ऑटो चालकों ने गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी दी। लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अधिवक्ता के साथी को भी चोट लगी। आरोपियों ने दो लोगों के मोबाइल भी तोड़ दिए। थाना न्यू आगरा में बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।