{"_id":"62de69831cdade231802147b","slug":"parikrama-video-of-shiv-temples-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सावन के दूसरे सोमवार पर भोलेमय हुई ताजनगरी, पूरी रात जारी रही परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सावन के दूसरे सोमवार पर भोलेमय हुई ताजनगरी, पूरी रात जारी रही परिक्रमा
Mon, 25 Jul 2022 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
सावन का सोमवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। रविवार की शाम से परिक्रमा शुरू हुई। दो साल के बाद होने वाली परिक्रमा के लिए परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माथे पर तिलक, कंधे पर गमछा डाले भक्त नंगे पैर ही पथरीली डगर पर निकल पड़े। चारों दिशाएं हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठीं। बल्केश्वर मंदिर, कैलाश मंदिर, राजेश्वर मंदिर और मन: कामेश्वर मंदिर पर भक्तों का हुजूम लगा रहा। परिक्रमा पूरी करने के बाद भक्त उसी मंदिर पर जलाभिषेक करके विराम देंगे। शहर में रविवार से ही शिव मंदिर परिक्रमा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया था। पुलिस भी लगाई गई लेकिन जाम से लोगों को मुश्किल हुई। हाथी घाट पर एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। आसपास के अन्य इलाकों में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में राजेश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव, कैलाश और पृथ्वीनाथ मंदिर पर श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसको देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। परिक्रमा मार्ग पर किसी वाहन को नहीं निकलने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन