{"_id":"686212638bc759815e0d7734","slug":"parents-had-gone-out-daughter-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: माता-पिता नहीं समझ सके उसका दर्द...22 वर्षीय बेटी ने फंदे पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: माता-पिता नहीं समझ सके उसका दर्द...22 वर्षीय बेटी ने फंदे पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Jun 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:58 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय बेटी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।
नगला गूलर, बोदला निवासी जग्गू की बेटी राखी (22) सिलाई और पार्लर का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जग्गू पत्नी के साथ शहर से बाहर गए थे। घर में दो बेटे और बेटी राखी थी। रात में खाना खाने के बाद दोनों भाई एक कमरे में सो गए।
राखी दूसरे कमरे में चली गई। सुबह भाइयों ने देखा तो राखी फंदे से लटकी थी। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।