फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents got emotional after meeting their daughters, hope for their return home through counselling

Agra News: बेटियों से मिलकर भावुक हुए माता-पिता, काउंसलिंग से घर वापसी की उम्मीद

Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Parents got emotional after meeting their daughters, hope for their return home through counselling
आगरा। सदर निवासी कारोबारी की दोनों बेटियों की सोमवार को काउंसलिंग कराई गई। उन्हें अच्छे और बुरे का भेद बताया गया। वह घर वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने शर्त रखी है कि पहले पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ा जाए। इस पर मां-बाप के साथ पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में लगे हुए हैं। मनोविज्ञानी का भी सहारा लिया जा रहा है। इससे उनके घर लाैटने की उम्मीद है। बेटियों से मिलकर माता-पिता भावुक हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को बेटियों की काउंसलिंग के दाैरान माता-पिता भी पहुंचे थे। धर्मांतरण के गिरोह में फंसी बेटियों को फिर से अपने घर लाने के लिए वह जीजान से जुटे हैं। वहीं पुलिस भी प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने पहले अकेले में दोनों की काउंसलिंग कराई। बाद में मां और पिता से भी सामना कराया। कभी बेटियां तो कभी मां-पिता भावुक हो जाते थे। मनोविज्ञानी और पुलिस का मानना है कि बेटियां अपने परिवार के प्रति भावुक हैं। वह कट्टरपंथ से बाहर आ सकती हैं। बहनों में सकारात्मक बदलाव जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--------------
पिता बोले, बस बेटियां घर लाैट आएं
बेटियों से मिलने के बाद पिता ने कहा कि बस वो घर चलने के लिए राजी हो जाएं। फिर कभी उन्हें दूर नहीं जाने देंगे। वह थाने में बेटियों से मिलने के बाद भावुक हो गए। चार साल से जो बेटियां मतांतरण के चंगुल में थी, अब वो उन्हें घर जल्द से जल्द ले जाना चाहते हैं। पिता ने कहा कि बेटियों को पहले की तरह सामान्य जीवन में लौटने में अभी लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
छोटी बहन को बालिग होते ही बुलाया
बड़ी बहन चार साल पहले गिरोह के चंगुल में आ गई थी। मगर, वो कश्मीर जा नहीं सकी थी। घर में उस पर बंदिशें लगा दी गईं। मगर वो गिरोह के संपर्क में रही। इस बीच उसने अपनी छोटी बहन को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर दिया। हालांकि, वह 16 साल की थी। गिरोह नाबालिगों को नहीं बुलाता है, क्योंकि उनके धर्म परिवर्तन से संबंधित कागजात नहीं बनाए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें नहीं बुलाया गया। जनवरी में छोटी बहन के बालिग होते हुए बड़ी उसे साथ लेकर चली गई।
-----------

छोटी बहन को मुजाहिद बनाने की थी तैयारी
पुलिस को सोशल मीडिया पर एक फोटो मिला था, जिसमें एके-47 के साथ एक युवती की प्रोफाइल पिक्चर नजर आ रही है। यह छोटी बहन ने एक आईडी पर लगाई थी। खुफिया एजेंसियों ने फोटो के बारे में उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह जिंदगी में कुछ अलग करना चाहती थी। इस बारे में बड़ी बहन को बताया। कहा था कि वह गोलियां चलाना चाहती है। यह बात सुनने के बाद बड़ी बहन ने उसका ब्रेन वॉश किया। उसे स्पेशल ट्रेनिंग के नाम पर जल्द कश्मीर भेजा जाता। उसे मुजाहिद बनाने की तैयारी थी।
----------

हरियाणा की युवती के परिजन पहुंचे
दिल्ली से अब्दुल रहमान के घर से मिली हरियाणा के रोहतक की युवती को पुलिस आगरा लाई थी। सके बरामद होने की जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि बेटी के लापता होने पर केस दर्ज कराया था। अब वो उसे लेकर जाना चाहते है। हरियाणा पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।

----------

बोले, अब फिर से लाैट आएंगे अपने धर्म में
गिरोह के 10 में से 6 सदस्य हिंदू हैं। इनमें एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, अबु उर रहमान उर्फ रूपेंद्र बघेल, मुस्तफा उर्फ मनोज, शेखर राय उर्फ अली हसन, पियूष पंवार उर्फ मोहम्मद अली और एक अन्य भी शामिल है। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी के बाद परिजन आ गए। पूछताछ में आरोपी कहने लगे कि वह अब हिंदू धर्म में वापस जाना चाहते हैं। उन्हें अब मुस्लिम धर्म नहीं अपनाना है। उधर, उनके परिजन ने भी यही बात कही। पुलिस से कहा कि उनके बच्चों को फंसाया गया है। वह उन्हें कभी अपना नहीं सके। अब अगर वो वापस आएंगे तो अपना लेंगे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के परिजन उन्हें धर्म परिवर्तन कराकर साथ ले जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed