फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents demonstrated when MDM's money did not reach the account

एमडीएम के रुपये खाते में न पहुंचने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Sep 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated when MDM's money did not reach the account
कंपोजिट विद्यालय भोगांव में प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : MAINPURI
भोगांव। नगर के बीआरसी परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप था कि शासन से एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट के रूप में भेजी गई धनराशि छात्र-छात्राओं के खाते में नहीं भेजी गई है। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। अभिभावकों ने सूचना पर विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल का भी घेराव किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कंपोजिट विद्यालय भोगांव पर कक्षा चार के छात्र राहुल की मां पूजा देवी, कक्षा दो की छात्रा प्रिया की मां सुनीता देवी, कक्षा चार की छात्रा रिमझिम, लक्ष्मी, रिषभ व प्रांशू की मां मोहिनी देवी, कक्षा पांच के छात्र अतुल और रूबी की मां शर्मिला देवी, कक्षा पांच के छात्र करन और मुस्कान के पिता धर्मेंद्र सहित सहित पूजा, अनमोल, सुनीता, गीता देवी, प्रेमा देवी, शांति देवी, जाकिर, रनवीर सहित दो दर्जन से अधिक अभिभावक विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर एमडीएम की धनराशि बच्चों के खातों में न भेजने और खाद्यान्न न दिलवाए जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप था कि बच्चे बरसात के बीच जमीन पर बैठाए जा रहे हैं। शौचालयों में सफाई नहीं है। बच्चों से विद्यालय में सफाई कराई जाती है। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल का भी अभिभावकों ने घेराव कर लिया। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका की शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से भी की। वहीं विद्यालय की रसोइयों ने भी प्रधानाध्यापिका पर स्कूल की घास छिलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भोगांव पर शुक्रवार को दिनभर विवाद चलता रहा। विद्यालय में अभिभावकों के प्रदर्शन के बीच प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच भी विवाद हुआ। प्रधानाध्यापिका का कहना था कि विद्यालय का स्टाफ उनके आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आरोप था कि प्रधानध्यापिका उन लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करतीं है। सारा कार्य करने के बाद भी उन लोगों की अनुपस्थिति लगा देती हैं। स्टॉफ ने प्रधानाध्यापिका के पुत्र पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed