फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parent special vaccination started to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए अभिभावक स्पेशल टीकाकरण शुरू

Wed, 02 Jun 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Parent special vaccination started to protect against corona
मैनपुरी।कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के विशेष टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। इसकेे लिए शहर में अभिभावक स्पेशल के नाम से दो सत्र स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन कम से कम 200 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल टीकाकरण केंद्र की स्थापना की गई है। इन अभिभावकों का टीकाकरण शहर के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा रोड और अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम में किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभिभावक स्पेशल टीकाकारण केंद्र पर प्रतिदिन 200 अभिभावकों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अभिभावक स्पेशल टीकाकरण स्थानों के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन कर स्लॉट बुक करना होगा। स्लॉट बुकिंग से पहले अभिभावक का पंजीकरण आरोग्य सेतु अथवा कोविन डॉट इन पर होना चाहिए। टीकाकरण कराते समय उनके पास अपने 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड अथवा नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग से जारी जन्म प्रमाणपत्र प्रत्येक दशा में होना चाहिए। बिना जन्मतिथि कार्ड आईडी और चार अंकों की ओटीपी के मैसेज के बिना टीकाकरण नहीं किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
45 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण जरूरी नहीं
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी सत्रों पर 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण करने के लिए रजिस्ट्रेशन या स्लॉट बुकिंग अनिवार्य नहीं है। वर्क प्लेस टीकाकरण सत्र पर सभी तैनात कर्मचारी पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने साथ पहचानपत्र लाना होगा। यह सुविधा जिला महिला अस्पताल और जिला पुरुष अस्पताल में भी लगातार चल रही है। प्रथम खुराक और द्वितीय खुराक सभी लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
------
प्रत्येक विकास खंड में तीन-तीन गांव में लगे शिविर
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खंड के कम से कम तीन-तीन गांव में प्रतिदिन शिविर लगाकर 45 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
एक दिन पहले संबंधित टीकाकरण की सूचना कोविन वैक्सीन ग्रुप पर अवश्य डालें। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश में प्रति सप्ताह पांच लाख टीके लगाने का लक्ष्य है। इसके अनुसार प्रदेश को 18- 44 उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन आवंटित होगी। इसी आधार पर प्रतिदिन जनपद में कम से कम पांच हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना है। सीएमओ ने कहा चिकित्साधिकारी ग्राम प्रधान और जन प्रतिनिधियों की मदद भी लें।

----
सीएमओ ने अपनी बेटी को लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बुधवार को अपनी 21 वर्षीय पुत्री सिद्धि पांडेय को जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। बुधवार को जिले में चिह्नित सत्रों पर 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed