{"_id":"5e955e698ebc3e6f974afdee","slug":"parent-shared-obscene-video-on-whatsapp-educational-group-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में घर बैठे पढ़ाई के लिए बना व्हाट्सएप ग्रुप, अभिभावक ने डाल दिया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में घर बैठे पढ़ाई के लिए बना व्हाट्सएप ग्रुप, अभिभावक ने डाल दिया अश्लील वीडियो
Tue, 14 Apr 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लॉकडाउन में विद्यार्थियों की घर बैठे पढ़ाई के लिए बने ग्रुप पर एक अभिभावक के नंबर से अश्लील वीडियो डाल दिया गया। यह देखकर ग्रुप के अन्य सदस्य अभिभावकों ने आपत्ति जाहिर की। प्रधानाचार्य से भी शिकायत कर दी। इस पर ग्रुप को डिलीट कर दिया गया। मामले में कुछ अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
मामला हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक स्कूल का है। स्कूल की कक्षा दो के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए 15 दिन पहले क्लास टीचर ने एक ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में 30 लोगों को जोड़ा गया है। सभी नंबर अभिभावकों के हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए टीचर रोजाना नोट्स की पीडीएफ फाइल डालती है। इसके बाद विद्यार्थी प्रश्न हल करने के बाद कापी की फोटो ग्रुप पर डाल देते हैं। इसके बाद टीचर चेक करती हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो डाला गया। एक अभिभावक के नंबर से ही यह वीडियो आया था। यह देखकर लोगों ने आपत्ति जाहिर की। एक अभिभावक ने तो पुलिस से शिकायत करने का मन बना लिया। वीडियो आने के बाद कई अभिभावकों को रिमूव कर दिया गया। बाद में दूसरा ग्रुप बनाया गया। अभिभावकों ने स्कूल की प्रधानाचार्य से शिकायत की है।