फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paralegal volunteers will reach home on one call

एक कॉल पर घर पहुंचेंगे पैरालीगल वालंटियर

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paralegal volunteers will reach home on one call
मैनपुरी। पीड़ितों को घर बैठे निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध होगी। एक कॉल पर ही उनके घर पर पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) पहुंचेंगे। विधिक सेवा प्राधिकरण के सुपरवीजन में पैरालीगल वालंटियर काम करेंगे। उन पर पीड़ित को कानूनी सहायता और मदद दिलाने की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण ने गरीबों को कानूनी सहायता और मदद दिलाने के लिए पैरालीगल वालंटियर को जिम्मेदारी दी है। उनके मोबाइल नंबर कार्यालय के बाहर चस्पा कराए गए हैं। पीड़ितों की कॉल पर पैरालीगल वालंटियर पीड़ित की समस्या सुन उसको कानूनी सहायता और मदद दिलाएंगे। पीड़ित की निजी सहित सार्वजनिक समस्या के मामलों में पैरालीगल वालंटियर मानक के तहत ही मदद करेंगे।
विज्ञापन

मध्यस्थता भी कराएंगे
पीएलवी सुलह समझौते के आधार पर मामलों को निस्तारित कराने की पहल करेंगे। समझौता कराने के लिए मामले को विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजा जाएगा।
विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा पीड़ित को न्याय दिलाने की है। पैरालीगल वालंटियर को पीड़ित की मदद करने की जिम्मेदारी दी गई है। सुपरवीजन विधिक सेवा प्राधिकरण से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव प्रकाश, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed