फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paraglider showering flowers on Bhole Baba got entangled in electric wires

Mathura: भोले बाबा पर आसमान से पुष्प वर्षा करने वाला पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझा, टला बड़ा हादसा

Sat, 18 Feb 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 04:57 PM IST
सार

पुष्प वर्षा करने के बाद जैसे ही पैराग्लाइडर नीचे की ओर उतरा, तो वह 11 हजार की बिजली की लाइन से उलझ गया। पैराशूट बुरी तरह से फट गया।

विज्ञापन
Paraglider showering flowers on Bhole Baba got entangled in electric wires
पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर आसमान से भोले बाबा पर पुष्प वर्षा करने के लिए मंगाया गया पैराग्लाइडर बिजली के तारों में उलझ गया। हादसे को देख अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि उस समय तारों में करंट नहीं दौड़ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


मथुरा के बलदेव में महाशिवरात्रि के अवसर पर अवेरनी स्थिति  कोठी वाले महादेव पर गांव के लोगों के द्वारा महावन रिसोर्ट से पैराग्लाइडर किराए पर पुष्प वर्षा के लिए मंगाया था। कोठी वाले महादेव पर पुष्प वर्षा होनी थी। सुबह बलदेव के मेला ग्राउंड से पैराग्लाइडर ने मंदिर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


पुष्प वर्षा करने के बाद जैसे ही पैराग्लाइडर नीचे की ओर उतरा, तो वह 11 हजार की बिजली की लाइन से उलझ गया। पैराशूट बुरी तरह से फट गया। उस समय बिजली के तारों में करंट नहीं था। अगर करंट होता बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया थाने में कोई जानकारी नहीं थी। आयोजकों ने भी थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed