फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parade reharsal for republic day

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयार हो रहे जवान

Sun, 23 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
parade reharsal for republic day
रफ़रोजाबाद ! पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में किया जाएगा। परेड के लिए पूर्ण गणवेश में पुलिसकर्मियों का सोमवार को सुबह अभ्यास होगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पिछले 20 दिनों से रिहर्सल में जुटे हैं। रविवार को भी पुलिस लाइन परेड मैदान में रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। सोमवार को पुलिस के जवानों की फुल ड्रेस में अभ्यास परेड होगी। परेड के लिए सात टोलियों का गठन किया गया है। जिसमें एक टोली महिला पुलिसकर्मियों की होगी। इसका नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान द्वारा किया जाएगा। जबकि शेष टोलियां पीएसी, एसपी आफिस, एसपीओ, यातायात के साथ दो टोलियां नागरिक पुलिस की होंगी। इस टोलियों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में दंगा नियंत्रण टीम, बाइक कोबरा टीम, एलआईयू, स्वाट टीम, फायर विभाग का दस्ता भी भाग लेगा। आरआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर नगर में होंगे कई कार्यक्रम
शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा पालिका प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 8.30 पर पालिकाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। उधर पूर्व सैनिकों का गणतंत्र दिवस समारोह रघुवर पैलेस गेस्ट हाउस पर 9:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर जनपद के सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का पूर्व सैनिक कल्याण एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी सचिव सूबेदार छोटेलाल यादव ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed