फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pantoon bridge will soon be built in Bateshwar with 4.54 crores

बटेश्वर में 4.54 करोड़ से जल्द बनेगा पांटून पुल

Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge will soon be built in Bateshwar with 4.54 crores
बटेश्वर में 4.54 करोड की लागत से बनेगा पाण्टून पुल, दो गांवों को मिलेगी यमुना की कैद से मुक्ति, निर्म? - फोटो : Agra Dehat
बाह। बटेश्वर के घाट पर 4.54 करोड़ रुपये की लागत से पांटून पुल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने डेरा डाल दिया है। मंगलवार को संस्था की टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर में यमुना पर पुल न होने से कलियानपुर भरतार गांव के लोगों के आवागमन के लिए नाव ही एक मात्र सहारा थी। आजादी के 74 साल बाद दोनो गांवों को यमुना की कैद से मुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने 4.54 करोड का बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार आरपी गुप्ता, आरडी शर्मा ने मंगलवार को बटेश्वर के तुलसी घाट पर पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि निर्माण के लिए सामान बटेश्वर पहुंचना शुरु हो गया है। निर्माण की तैयारी शुरु होने के साथ ही कल्यानपुर भरतार और बटेश्वर के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर घाट पर पुल के लिए बजट आवंटन और निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए सामान पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम एवं लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उनके प्रस्ताव पर अमल के लिए आभार जताया।

तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने पांटून पुल के निर्माण प्रक्रिया शुरू होने पर सरकार का शुक्रिया अदा करते हुये कहा कि बटेश्वर मेले के स्नान पर्व पर जन सैलाब उमड़ता है। पुल का निर्माण होने से भीड़ का दबाव घटेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed