{"_id":"5e5aae828ebc3ef399701d11","slug":"panner-kasganj-news-agr431880183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफोलाइट मिला कर तैयार किया जा रहा था पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफोलाइट मिला कर तैयार किया जा रहा था पनीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ढोलना के नगला लोधी में पनीर निर्माण केंद्र व गढ़ी में घी बिक्री केंद्र पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान 1.5 क्विंटल दूध व 1.5 क्विंटल घी नष्ट कराया गया। जबकि अन्य सामान जब्त कर पांच नमूने जांच के लिए भेज दिए।
नगला लोधी में पनीर निर्माण केंद्र में छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस दौरान सेफोलाइट का प्रयोग करके पनीर तैयार किए जाने का मामला सामने आया। निर्माण स्थल पर मिले घी व दूध को विभाग द्वारा नष्ट करा दिया गया। जबकि रिफाइंड को सीज कर दिया गया। टीम ने दूध, घी का एक-एक तथा सेफोलाइट के दो नमूने जांच के लिए भेज दिए। इसी तरह गोगाजी फूड प्रोडक्ट्स हाथरस का घी के पदार्थ का नमूना लिया गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र द्विवेदी, अभिहित अधिकारी नादिर अली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश मौजूद रहे।
जहर होता है सेफोलाइट
सेफोलाइट जहर होता है। इसका औद्योगिक उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इनका अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। - धमेंद्र द्विवेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।