फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panna Pramukh will become the architect of BJP's victory: Dr. Dinesh Sharma

पन्ना प्रमुख बनेंगे भाजपा की जीत के सूत्रधार- डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panna Pramukh will become the architect of BJP's victory: Dr. Dinesh Sharma
सर्किट हाउस में पार्टी संगठन के साथ बैठक करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : Agra City
आगरा। चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। सकारात्मक भाव से सभी काम करें। पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत का सूत्रधार बनेंगे। संगठन पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के सहयोगी बनें। ये मंत्र मंगलवार रात नौ बजे सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक मौजूद रहे। चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पन्नों प्रमुखों के संपर्क में रहने और उनके बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की बात कही है। मेयर नवीन जैन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप चौहान, महेश गोयल और दिगंबर सिंह धाकरे, उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। बुधवार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में डॉ. शर्मा मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 11 बजे छीपीटोला में पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्विशति जिनालय का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12 बजे छीपीटोला से उर्खरा जाएंगे। देवरी रोड उर्खरा पर राजकीय डिग्री कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर एक बजे राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

राज्य सभा में उपनेता व केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार दोपहर दो बजे मथुरा से आगरा आएंगे। अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैैफी से सत्य नगर स्थित आवास पर जाएंगे। यहां ढाई बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed