फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panic spread due to firing over cattle slaughter in mathura

Mathura : औरंगाबाद में पशु कटाने पर बवाल, फायरिंग होने से फैली से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Jul 2022 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 03:31 PM IST
सार

मथुरा के मेवाती मोहल्ले में बुधवार की सुबह फायरिंग होने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अवैध पशु कटान की सूचना पर कुछ लोग मोहल्ले में पहुंचे थे, तभी फायरिंग की गई। 

विज्ञापन
panic spread due to firing over cattle slaughter in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा सदर बाजार के औरंगाबाद के मेवाती मोहल्ले में बुधवार को पथराव और फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। गोरक्षा दल ने पशु कटान की सूचना पर पहुंची टीम पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि एक व्यक्ति ने पत्नी से छेड़छाड़ और मारपीट करने करते हुए फायरिंग करने का आरोप गोरक्षा दल की टीम पर लगाया है। सदर बाजार पुलिस ने मौके से 5 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाकर एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के औरंगाबाद मेवाती मोहल्ले में पशु कटान की सूचना पर बुधवार को गोरक्षा दल के 12 पदाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि एक मकान में हो रहे कटान का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर यकायक पथराव के बाद फायरिंग होने लगी। करीब 5 राउंड फायर हुए तो मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को एकत्रित होते देख गोरक्षा दल मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने 5 बाइकें बरामद की। इसके बाद पूरी जानकारी जुटाई। एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 12 लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। खोला तो महिलाओं से छेड़छाड़ की और फायरिंग भी की। पुलिस अफसरों के अलावा ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई है, जबकि गोरक्षा दल के रविकांत शर्मा का आरोप है कि उनकी टीम पशु कटान की सूचना पर पहुंची थी। उनकी टीम पर फायरिंग और पथराव किया गया। बचकर निकले तो बाइकें उनकी वहां रह गई। कोई भी छेड़छाड़ किसी ने नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग किसने की, पुलिस जुटा रही जानकारी

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पशु कटान की सूचना पर गोरक्षा दल की टीम पहुंची थी। किसने फायरिंग की, यह जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से 5 बाइकें बरामद की गई हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गोरक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 12 पदाधिकारी नामजद

औरंगाबाद के मेवाती मोहल्ले में बुधवार की सुबह हुए बवाल में गोरक्षा दल के रविकांत शर्मा और नीरज शर्मा समेत 10-12 के खिलाफ थाना सदर बाजार में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें जानलेवा हमला, बवाल और दंगा करने आदि की धाराएं लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed