फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pandit who conducted the child marriage and the bride's parents have been detained

यूपी: शादी कराने पहुंचे 'पंडित जी' फंसे ऐसे चक्कर में, छूट गए पसीने; दुल्हन के माता-पिता को भी पुलिस ने दबोचा

Fri, 01 Mar 2024 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 03:44 PM IST
सार

शादी कराने पहुंचे पंडित जी को यकीन ही नहीं हुआ कि जहां वे विवाह के लिए पूजा पाठ करने आए हैं, वहां उनको लेने के देने पड़ जाएंगे। पुलिस ने पंडित और दुल्हन को बाल विवाह कराने के आरोप में हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
pandit who conducted the child marriage and the bride's parents have been detained
बाल विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में बाल विवाह कराने की तैयारी थी। दूल्हा 30 वर्ष और 15 साल की दुल्हन। 4 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। बृहस्पतिवार को लग्नोत्सव में पहुंची पुलिस टीम ने बाल विवाह को रुकवा दिया। दुल्हन के माता-पिता और पंडित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जबकि किशोरी को वन स्टाफ सेंटर इटावा भेजा है।
विज्ञापन


 

यहां का है मामला 
चित्राहाट के नगला सुरई गांव के 30 साल के युवक का रिश्ता जसवंत नगर क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के साथ तय हुआ था। 4 मार्च को शादी होनी थी। बृहस्पतिवार को लग्नोत्सव था। लग्न टीका लिखे जाते समय इटावा के बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह, प्रोबेशन कार्यालय के आंकड़ा विश्लेषक उमर मुर्तजा खान, जसवंतनगर के एसआई तबारक अहमद, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव की टीम पहुंच गई। 


ये भी पढ़ें -  ये कैसी मोहब्बत, प्रेमिका बनी कातिल: शादी के शोर में दब गई प्रेमी की चीखें...गला दबाया, फिर कार में जला दी लाश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकवा दिया गया लग्न टीका का कार्यक्रम
मंगलगीत के बीच लिखे जा रहे लग्न टीका के कार्यक्रम को रुकवा दिया। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने बताया कि टीम की जांच पड़ताल में किशोरी की उम्र 15 वर्ष 8 माह 13 दिन पाई गई है। बालिका को कस्टडी में लेकर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर (किशोरी संरक्षण गृह) इटावा पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  'अपना न हुआ दानिश': निकाह के छह साल बाद दिया तीन तलाक, मायके में लाकर छोड़ गया; दर्ज कराया मुकदमा
 
विज्ञापन

बालिका के माता-पिता और पंडित पुलिस हिरासत में
पुलिस ने बालिका के माता-पिता और पंडित को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। इसके साथ ही नगला सुरई में भी बारात न लाने के लिए हिदायत दी गई है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed