फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pancvarshiya yojna,pancvarshiya yojna scam,development project scam

विकास कार्यों में घोटालाः पंचायतों ने किया 12 लाख का गबन, जांच में खुली पोल तो 7 लाख की रिकवरी

Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
pancvarshiya yojna,pancvarshiya yojna scam,development project scam
कासगंज। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। काफी समय पहले से चल रही जांच में 12 लाख रुपये तक का गबन 4 ग्राम पंचायतों में पाया गया है। विवाद ने अब 7 लाख रुपये की रिकवरी पंचायतों से कर ली है। शेष धनराशि रिकवरी के लिए विभाग नोटिस जारी कर चुका है। वर्ष 2019 के जुलाई माह में जिले की चार ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। इन ग्राम पंचायतों की जांच प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई। उस समय तमाम अनियमितताएं विकास के नाम पर पाई गईं।
विज्ञापन

जांच टीमों ने जब रिपोर्ट विभाग को दी तो पाया गया कि 12,29,440 रुपये की गड़बड़ी विकासकार्यों के नाम पर की गई थी। ग्राम पंचायत सचिव और प्रधानों ने मिलकर धनराशि का गबन कर लिया। जांच में यह भी पाया गया कि मौजूदा पंचवर्षीय योजना के अलावा पिछली पंचवर्षीय योजना में भी गड़बड़ियां हुईं थी। इस पर अब विभाग द्वारा कार्रवाई की गई तो इन पंचायतों से कुल 7,30,190 रुपये की वसूली कर ली गई है। शेष धनराशि वसूली के लिए विभाग नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में हुई गड़बड़ी
गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत म्युनी, म्यांसुर, उलाईखेड़ा, सहावर की ग्राम पंचायत खितौली में वित्तीय अनियमितता हुई थी। यहां ग्राम पंचायतों ने गबन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई रिकवरी
ग्राम पंचायत म्युनी के प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक से पूर्ण वसूली हो सकी है। ग्राम पंचायत म्यांसुर में सचिव और सहायक विकास अधिकारी से गबन की पूर्ण वसूली हो चुकी है। खितौली में प्रधान, सचिव और अवर अभियंता ग्रामीण विकास अभियंत्रण से पूर्ण वसूली हो चुकी है। ग्राम पंचायत उलाईखेड़ा में ग्राम प्रधान से पूर्ण वसूली हो चुकी है। सचिव के वेतन से प्रतिमाह 10 हजार रुपये की कटौती की जा रही है। जबकि पिछली पंचवर्षीय योजना में हुए गबन के मामले में पूर्व प्रधान के हिस्से में 2,64,575 रुपये की वसूली शेष है। विभाग पूर्व प्रधान से राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई कर रहा है।

4 ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर गड़बड़ियां की थीं। जांच में गबन का मामला सामने आया है। मौजूदा ग्राम प्रधानों और सचिवों से वसूली की जा रही है। पूर्व प्रधान से वसूली शेष है, जिसकी प्रक्रिया की जा रही है। - शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed