फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat sachiv

35 पंचायतों में सचिवों को नहीं मिला एक भी अपात्र

Sun, 06 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
panchayat sachiv
मैनपुरी। जिले में अंत्योदय राशनकार्ड का लाभ लेने वाले अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को सौंपी गई है, लेकिन इसमें भी जिम्मेदारों ने खानापूरी कर दी। पूर्ति विभाग में भेजी गई रिपोर्ट में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में अपात्रों की संख्या शून्य बता दी गई। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने दोबारा सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ लेने वाले परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायत सचिवों को सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में आई दो विकास खंडों की रिपोर्ट ने पूर्ति विभाग को भी परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन

दरअसल विकास खंड सुल्तानगंज में 15 और घिरोर में 20 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें बताया गया है कि संबंधित ग्राम पंचायतों में एक भी अपात्र नहीं। इसी को लेकर पूर्ति विभाग ने दोबारा सत्यापन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अब पूर्ति निरीक्षक व अन्य विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ सत्यापन
जिन ग्राम पंचायतों में एक भी अपात्र न होने की रिपोर्ट भेजी गई है इसमें सुल्तानगंज विकास खंड के ब्योंती खुर्द, मोहनपुर, ललूपुर, छाछा, सुल्तानगंज, महौलीखेड़ा, नाका, जगतपुर, शाह आलमपुर, आलीपुर पट्टी, औरंध, रजवान और महावतपुर शामिल हैं। घिरोर विकास खंड की बम्हौरी आवाहार, कनेगी, चीतई महानंद, कोसमा मुसलमीन, हिम्मतपुर हड़ाई, लपगवां, दरवाह, अंबरपुर, अचलपुर, दारापुर, बमरौली, फैजपुर, नगला रामा, घिरोर देहात, अहमदपुर, देवपुरा, नगला कंचन और गोधना शामिल हैं।

तीन ब्लॉकों ने नहीं दी एक भी रिपोर्ट
अंत्योदय राशन कार्ड के सत्यापन में तीन ब्लॉकों द्वारा लापरवाही की जा रही है। किशनी, मैनपुरी और बरनाहल विकास खंड से अब तक एक भी पंचायत में सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर सत्यापन पूरा कराने के आदेश दिए हैं।
35 पंचायतों से अंत्योदय कार्ड की सत्यापन रिपोर्ट शून्य प्राप्त हुई है। ऐसा होना संभव नहीं है, ऐसे में दोबारा ही सत्यापन कराया जाएगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed