{"_id":"60748a5b8ebc3e59185229a3","slug":"panchayat-elections-two-thousand-policemen-three-thousand-home-guards-asked-mainpuri-news-agr4883534168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दो हजार पुलिसकर्मी, तीन हजार होमगार्ड मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दो हजार पुलिसकर्मी, तीन हजार होमगार्ड मांगे
विज्ञापन
मैनपुरी। मतदान केंद्रों की सुरक्षा का खाका तैयार करने में पुलिस प्रशासन जुट गया है। हर बूथ पर पुलिसकर्मियों के साथ ही होमगार्ड तैनात रहेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए गैर जनपदों से दो हजार पुलिसकर्मी और तीन हजार होमगार्ड की मांग की गई है।
जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। जिला और पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने में जुटे हैं। पुलिस विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए गैर जनपदों से 80 एसआई, 1250 सशस्त्र पुलिसकर्मी व 650 निसशस्त्र पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। इसके साथ ही तीन हजार होमगार्ड भी मांगे गए हैं। इस संबंध में आईजी और एडीजी को पत्र भेजा गया है। जिले में वर्तमान में 1650 पुलिसकर्मियों की तैनाती है।
तीस प्रतिशत रिजर्व में रहेगा फोर्स
अभी तक सुरक्षा को जो खाका तैयार किया गया है, उसके अनुसार जिले में तैनात पुलिस फोर्स में 70 प्रतिशत पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों के साथ ही उड़न दस्ते पर तैनात होंगे। प्रत्येक थाने में तीस प्रतिशत फोर्स रिजर्व में रहेगा। यह फोर्स क्षेत्र में निगरानी के साथ ही अप्रिय घटना होने पर वहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगा।
विज्ञापन
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग तैयार है। अन्य जनपदों से भी फोर्स की मांग की गई है।
-मधुवन कुमार सिंह, एएसपी।