{"_id":"5fda4ea28ebc3e3db72e0caf","slug":"panchayat-chunav-mainpuri-news-agr4722802102","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आएंगे 47.96 लाख मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आएंगे 47.96 लाख मतपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस सप्ताह के अंत तक मतपत्र मैनपुरी पहुंच जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को 20 सदस्यीय टीम मतपत्र लेने के लिए दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से 47.96 लाख मतपत्र लाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अब तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए प्रशासन ने मतपत्र मंगाने की तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को डिप्टी कलेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम मतपत्र लाने के लिए दिल्ली रवाना होगी। चारों वर्गों के मतदान के लिए कुल 48 लाख मतपत्र आएंगे।
इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12.55 लाख, ग्राम प्रधान के लिए 10.38 लाख, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 12.54 लाख और जिला पंचायत सदस्य के लिए 12.49 लाख मतपत्र शामिल हैं। इस सप्ताह के अंत तक बक्सों में सील होकर दो ट्रकों से कड़ी सुरक्षा के बीच ये मतपत्र जिले में पहुंचेंगे। इन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
हर पद के लिए अलग रंग का होगा मतपत्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ चार पदों के लिए मतदान होगा। ऐसे में कोई त्रुटि न हो इसके लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग का मतपत्र होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतपत्र का रंग सफेद, ग्राम प्रधान के लिए मतपत्र का रंग हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग गुलाबी होगा।
मतपत्र लेने के लिए उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्र लाकर कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। कुलदीप कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।